google-site-verification=7iaPo0nyF_RMQCnvZg9urG4LzX4b73FK7sejyXvpkys Governors - Reserve Bank of India - RBI: PHOTOS: अमेरिका के दक्षिण कोरिया से THAAD हटाते ही गुर्राए किम जोंग उन! 5000 टन के जंगी जहाज से दागी नई मिसाइल

11 मार्च 2026

PHOTOS: अमेरिका के दक्षिण कोरिया से THAAD हटाते ही गुर्राए किम जोंग उन! 5000 टन के जंगी जहाज से दागी नई मिसाइल

North Korea vs South Korea: दुनिया इस समय बारूद के ढेर पर बैठी नजर आ रही है. एक तरफ मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से शुरू हुआ ईरान और अमेरिका-इजरायल का युद्ध भीषण रूप ले चुका है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर आग में घी डालने का काम किया है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने मंगलवार, 10 मार्च 2026 को एक नए और बेहद शक्तिशाली 5000 टन के नौसैनिक डिस्ट्रॉयर से रणनीतिक क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया. 'चो ह्योन' क्लास के इस जंगी जहाज से दागी गई मिसाइलों ने करीब तीन घंटे तक समुद्र के ऊपर उड़ान भरी और सटीक तरीके से अपने लक्ष्यों को तबाह कर दिया. किम जोंग उन खुद अपनी बेटी के साथ इस मिशन की निगरानी कर रहे थे, जो साफ संकेत है कि प्योंगयांग अपनी समुद्री ताकत को कई गुना बढ़ा चुका है. यह टेस्ट ऐसे समय में हुआ है जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका अपना सालाना सैन्य अभ्यास 'फ्रीडम शील्ड' कर रहे हैं.

from अन्य देश News in Hindi, अन्य देश Latest News, अन्य देश News https://ift.tt/1mNzBAr

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईरान युद्ध के बीच किस तैयारी में जुटा उत्तर कोरिया? बेटी के साथ बंदूक की प्रैक्टिस करते दिखे किम जोंग

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल ही में एक हथियार फैक्ट्री का दौरा किया, जहां उन्होंने नई पिस्तौल का टेस्ट किया. इस दौरान उनकी बेटी भ...