google-site-verification=7iaPo0nyF_RMQCnvZg9urG4LzX4b73FK7sejyXvpkys Governors - Reserve Bank of India - RBI: मेक्सिको का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग लॉर्ड मारा गया, पूरा देश जलने लगा

23 फ़रवरी 2026

मेक्सिको का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग लॉर्ड मारा गया, पूरा देश जलने लगा

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के कुख्यात ड्रग लॉर्ड नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांतेस, जिसे दुनिया ‘एल मेन्चो’ के नाम से जानती थी, रविवार को एक बड़े सैन्य ऑपरेशन में मारा गया. 59 वर्षीय ओसेगुएरा जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल यानी CJNG का प्रमुख था और अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल था. मेक्सिको की रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी राज्य जलिस्को के टापालपा शहर में विशेष बलों ने ऑपरेशन चलाया. मुठभेड़ के दौरान एल मेन्चो गंभीर रूप से घायल हुआ. उसे हेलिकॉप्टर से मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई. ऑपरेशन में कम से कम छह संदिग्ध कार्टेल सदस्य मारे गए, दो गिरफ्तार हुए और तीन सैनिक घायल हुए. भारी मात्रा में हथियार, जिनमें रॉकेट लॉन्चर भी शामिल हैं, बरामद किए गए. अमेरिकी अधिकारियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने खुफिया जानकारी साझा की थी, लेकिन ऑपरेशन को पूरी तरह मेक्सिको की कार्रवाई बताया. एल मेन्चो की मौत की खबर फैलते ही कार्टेल ने जवाबी हिंसा शुरू कर दी. जलिस्को, मिचोआकान और गुआनाहुआतो समेत कई राज्यों में 20 से ज्यादा सड़कों को जलती गाड़ियों से बंद कर दिया गया. ग्वाडलाहारा और प्यूर्टो वालार्टा जैसे शहरों में आग और धुएं के गुबार देखे गए.

from अन्य देश News in Hindi, अन्य देश Latest News, अन्य देश News https://ift.tt/2uJvnbw

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खाड़ी का ऐसा देश जिस पर युद्ध का कोई असर नहीं, ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर, भारतीय यहां खूब

ओमान अकेला खाड़ी का देश है, जिस पर युद्ध का कोई खास असर नहीं है. ऐसा नहीं है कि ओमान पर ड्रोन और मिसाइल नहीं गिरी हैं. ऐसा हुआ तो है लेकिन इ...