नाइजीरिया के आसमान में 11 फरवरी को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया. एरिक एयर (Arik Air) के एक बोइंग 737-700 विमान का इंजन उड़ान के दौरान हवा में ही धमाके के साथ फट गया. फ्लाइट W3-740 ने लागोस से पोर्ट हारकोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें 80 यात्री सवार थे. जब विमान पोर्ट हारकोर्ट एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ और पूरा विमान हिंसक रूप से कांपने लगा. विमान की खिड़की के पास बैठे यात्रियों ने देखा कि बाएं इंजन के पंखे के ब्लेड टूटकर इंजन के बाहरी हिस्से (Cowling) को चीरते हुए बाहर निकल रहे हैं. मलबे के टुकड़े विमान की बॉडी और पूंछ से टकरा रहे थे. केबिन के अंदर चीख-पुकार मच गई और यात्री डर के मारे कांपने लगे. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'खिड़की के बाहर का मंजर देख मैं जम गई थी, चारों तरफ सिर्फ डर का माहौल था.' संकट की इस घड़ी में पायलटों ने सूझबूझ दिखाई और इंजन फेल होने के बावजूद विमान को बेनिन एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया. पायलटों की बहादुरी से विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी 80 यात्री बाल-बाल बच गए.
from अन्य देश News in Hindi, अन्य देश Latest News, अन्य देश News https://ift.tt/BuzslRM
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
खाड़ी का ऐसा देश जिस पर युद्ध का कोई असर नहीं, ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर, भारतीय यहां खूब
ओमान अकेला खाड़ी का देश है, जिस पर युद्ध का कोई खास असर नहीं है. ऐसा नहीं है कि ओमान पर ड्रोन और मिसाइल नहीं गिरी हैं. ऐसा हुआ तो है लेकिन इ...
-
from विदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W0pojGF
-
कोरोनावायरस हवा से भी फैल सकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। उन्होंने विश्व...
-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेडी वांस के साथ गरमागरम बहस के बाद संकट में घिर गए. सांसद ओलेक्जेंडर दुब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें