पीएम मोदी दो दिनों की मॉरीशस यात्रा पर हैं. आज सुबह जब पीएम मोदी मॉरीशस पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. इसे देखकर उन्होंने कहा कि वह मॉरीशस में अविस्मरणीय स्वागत से बहुत अभिभूत है. उन्होंने मॉरीशस में भोजपुरी भाषा की महत्वपूर्ण मौजूदगी पर भी खुशी जाहिर की. उन्होंने भोजपुरी भाषा में एक्स पर पोस्ट किया और दिखाया है कि कैसे उनका जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, मॉरीशस में यादगार स्वागत भइल.सबसे खास रहल गहिरा सांस्कृतिक जुड़ाव, जवन गीत - गवई के प्रदर्शन में देखे के मिलल. ई सराहनीय बा कि महान भोजपुरी भाषा मॉरीशस के संस्कृति में आजुओ फलत-फूलत बा और मॉरीशस के संस्कृति में अबहियो जीवंत बा. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी. यह प्रधानमंत्री मोदी की 2015 के बाद पहली मॉरीशस यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी की वर्तमान यात्रा से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
from अन्य देश News in Hindi, अन्य देश Latest News, अन्य देश News https://ift.tt/gQMIHRn
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
खाड़ी का ऐसा देश जिस पर युद्ध का कोई असर नहीं, ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर, भारतीय यहां खूब
ओमान अकेला खाड़ी का देश है, जिस पर युद्ध का कोई खास असर नहीं है. ऐसा नहीं है कि ओमान पर ड्रोन और मिसाइल नहीं गिरी हैं. ऐसा हुआ तो है लेकिन इ...
-
from विदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W0pojGF
-
कोरोनावायरस हवा से भी फैल सकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। उन्होंने विश्व...
-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेडी वांस के साथ गरमागरम बहस के बाद संकट में घिर गए. सांसद ओलेक्जेंडर दुब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें